सभी समाजाें की गेर एक साथ निकालेगी
चापड़ा | सोमवार रातभर बुजुर्ग व युवाओं ने फागुन के गीत गाए। फाग गीत को सुनने कई लोग पहुंचे। तड़के 4 बजे रामसिंह पटेल ने होली का दहन किया। मंगलवार सुबह 8 बजे घीसा पटेल के निवास से सभी समाज की सबसे बड़ी एक गेर निकलेगी। इसमें 200 से 300 ग्रामीण शामिल होंगे। उक्त गेर गांव के शोक संतप्त परिवाराें में जाकर रंग-गुलाल करेगी। इसी तरह एक गेर महिला मंडल की भी निकलेगी। वह भी सभी शोक संतप्त परिवारों में जाकर रंग-गुलाल करेगी।