पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khategaon News Mp News As A Star Campaigner Scindia Never Held An Election Meeting In Dewas Mla Gayatriraje Said This Was His Help

स्टार प्रचारक रहते सिंधिया ने कभी देवास में चुनावी सभा नहीं की, विधायक गायत्रीराजे ने कहा-यही ताे उनका सहयाेग था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ज्याेतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छाेड़ कर भाजपा में अाने से जिले की राजनीति में भी उथलपुथल मच गई है। सबसे बड़ा प्रभाव हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में पड़ा है। यहां से विधायक मनाेज चाैधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस यह सीट 10 साल बाद जीती थी। जीते हुए विधायक ने सवा साल में ही पद छाेड़ दिया। चाैधरी के अलावा भी कांग्रेस के कई कार्यकर्ताअाें ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं।

देवास विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में भी बड़ा बदलाव देखने काे मिलेगा। यहां से राज परिवार से जुड़ी गायत्रीराजे पवार भाजपा विधायक हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहते हुए भी सिंधिया ने कभी देवास में चुनावी सभा नहीं की। चर्चा हमेशा रहती थी कि कांग्रेस में रहते हुए भी सिंधिया भाजपा से चुनाव लड़ने वाले देवास के राज परिवार काे समर्थन करते हैं। सिंधिया के भाजपा में अाने के बाद जब भास्कर ने विधायक गायत्रीराजे पवार से इस बारे में सवाल किया ताे उन्हाेंने कहा-यही ताे उनका हमारे लिए सहयाेग था। विधायक अाैर उनके पुत्र विक्रमसिंह पवार के साथ सिंधिया के फाेटाे लगा कर उनके समर्थक साेशल मीडिया पर डालने भी लगे। उधर, हाटपिपल्या विधायक चाैधरी के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद सिंधिया के साथ भाजपा में अाने से विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अंदरुनी रूप से नाराज हैं, लेकिन सवाल करने पर संगठन के निर्णय काे मानने का दावा कर रहे हैं। दूसरी अाेर कांग्रेस नेता चाैधरी के खिलाफ खुल कर बाेल रहे हैं।

कांग्रेस : पार्टी ने माफी दी, उन्हाेंने विश्वासघात किया

राजेंद्रसिंह बघेल, हाटपिपल्या के पूर्व विधायक व पिछले चुनावमें बेटे काे टिकट नहीं मिलने से नाराज

भाजपा टिकट देगी ताे हम पुरजाेर विराेध करेंगे

श्याम होलानी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

चुनाव हुए अाैर चाैधरी भाजपा से लड़े ताे खाती बहुलता का फायदा, पर भीतरघात तय

हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से विधायक के इस्तीफे के बाद अटकलाें का दाैर शुरू हाे गया है। सिंधिया के साथ अाने वाले विधायकाें काे यदि भाजपा टिकट देती है ताे चाैधरी के लिए हाटपिपल्या सीट जीत पाना इतना अासान नहीं हाेगा। सबसे पहली वजह यह है कि यह किसी भी पार्टी की परंपरागत सीट नहीं है। भाजपा अाैर कांग्रेस दाेनाें ही यहां से जीतती अाई है। चाैधरी खाती समाज से अाते हैं, जिसके वाेट विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। 13519 वाेटाें से पिछला चुनाव हारी भाजपा के सामने 2018 की तरह किसान अांदाेलन की नाराजगी अाैर पूर्व मंत्री जाेशी के खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी जैसी समस्या भी अब नहीं है लेकिन पहले से विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से सक्रिय नेताअाें का भीतरघात तय है। जबकि कांग्रेस से राजेंद्रसिंह बघेल के बेटे राजवीर काे चाैधरी के रूप में चुनाैती टिकट के लिए नहीं मिलेगी। भाजपा के नाराज नेताअाें का साथ भी मिल सकता है।

वो भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है

नरेन्द्रसिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष

कभी कांग्रेस ताे कभी भाजपा के खाते में रही हाटपिपल्या सीट

वर्ष विजेता पार्टी

1977 तेजसिंह करणसिंह जेएनपी

1980 तेजसिंह करणसिंह सैंधव बीजेपी

1985 राजेंद्रसिंह बघेल कांग्रेस

1990 तेजसिंह बीजेपी

1993 राजेंद्रसिंह बघेल कांग्रेस

1998 तेजसिंह सैंधव बीजेपी

2003 राजेंद्रसिंह बघेल कांग्रेस

2008 दीपक जाेशी बीजेपी

2013 दीपक जाेशी बीजेपी

2018 मनाेज चाैधरी कांग्रेस

भाजपा : खुल कर विराेध में बाेलने से बच रहे नेता

संगठन का क्या निर्णय है, उसके बाद तय करेंगे

दीपक जोशी, पूर्व मंत्री व पिछले चुनाव में चाैधरी से हारे प्रत्याशी

भाजपा में जाे भी अाएगा, हम स्वागत करेंगे

नंदकिशोर पाटीदार, जिलाध्यक्ष भाजपा

खातेगांव : सिंधिया समर्थक जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अाैरमहिला कांग्रेस की जिलाअध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

सिंधिया समर्थक कई कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में आने की तैयारी

अागे क्या

द ग्रेट एमपी

पॉलिटिकल ड्रामा

सिंधियाजी का दिल से स्वागत है

गायत्रीराजे पवार, विधायक देवास

विधायक ने फेसबुक पर डाला इस्तीफा अाैर वीडियाे

हाटपिपल्या विधायक मनाेज चाैधरी का माेबाइल बंद अा रहा है। फेसबुक पर उन्हाेंने मंगलवार को 4.23 बजे इस्तीफा पाेस्ट किया। इसमें लिखा कि कांग्रेस कमेटी द्वारा जिस प्रकार से ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा कर अनदेखी की गई उससे काफी दुखी हूं। जिनका एक मात्र ध्येय जनसेवा है। जननेता सिंधिया के निर्णय का समर्थन करते हुए मैं भी कांग्रेस के समस्त पदों से इस्तीफा देता हूं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष काे लिखा पत्र भी साेशल मीडिया पर डाला, जिसमें उन्हाेंने पद छाेड़ा। फिर एक वीडियाे भी डाला, जिसमें वे कह रहे हैं-सिंधियाजी के साथ अाैर उनके समर्थक विधायकाें के साथ जाे व्यवहार अाप अाैर हम सब जानते हैं। हम सबके लिए अच्छा निर्णय सिंधियाजी कर सकते हैं। वे जाे भी निर्णय लेंगे, वह मान्य अाैर सर्वाेपरि हाेगा।

कई पदाधिकारियाें ने कांग्रेस छाेड़ी

विधायक चाैधरी के अलावा कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी साेशल मीडिया पर अपने इस्तीफे डाल रहे हैं। देवास शहर कांग्रेस के महामंत्री जयप्रकाश चाैधरी, विधि प्रकाेष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेश चाैधरी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश देवलिया, शहर कांग्रेस महामंत्री राजेश राठाैर, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बेदी, किसान कांग्रेस महामंत्री दिलीप पटेल ने इस्तीफे दिए हैं। इन्हाेंने भाजपा में जाने की बात पर कहा- सिंधियाजी कहेंगे, उस पार्टी के लिए काम करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री गणपत पटेल ने भी इस्तीफा दे दिया। जिला युवक कांग्रेस के पूर्व महामंत्री कीर्ति चव्हाण अाैर अक्षय रविभाऊ गुंजाल अपने साथियों के साथ सिंधिया के समर्थन में एवं देवास विधायक गायत्री राजे के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे।

10 साल बाद कांग्रेस जाे हाटपिपल्या सीट जीती थी, वहां के विधायक मनाेज चाैधरी ने सवा साल में ही पद छाेड़ दिया, कहा-जाे निर्णय सिंधियाजी लेंगे, वह मान्य

खातेगांव | ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और देवास जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बलराम थोरी और उनकी प|ी महिला कांग्रेस की देवास जिलाध्यक्ष गीता थोरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखे पत्र में थोरी ने लिखा कि हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की लगातार उपेक्षा से क्षुब्ध होकर वे कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी तरह खातेगांव में कांग्रेस के नगर मंत्री अजय विश्नोई ने भी अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। खातेगांव के पूर्व विधायक गणपत पटेल ने भी कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
खबरें और भी हैं...