पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonkutch News Mp News Be The Change You Want To See In The World Yourself Sridhar

खुद वह बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं : श्रीधर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सतवास | नेहरू युवा केंद्र ने विकासखंड स्तरीय युवा मंडल विकास सम्मेलन कन्नौद विकासखंड के गांव पीपलकोटा में आयोजित किया। जिला समन्वयक अरविंद श्रीधर ने युवाओं को संबाेधित करते हुए कहा कि खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं। सम्मेलन में मुख्य रूप से गांवों में युवा मंडल गठन, जल संरक्षण एवं संवर्धन, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान के साथ फिट इंडिया अभियान पर अतिथियों व युवाओं द्वारा विस्तृत परिचर्चा की गई। युवा शक्ति यूथ क्लब पीपलकोटा के सदस्य मनोहर पेठारी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत को उद्धत करती सरदार वल्लभ भाई पटेल व जल संरक्षण पर रंगोली बनाई। लेखापाल अनिल जैन ने गांवों में युवा मंडल के माध्यम से बोरी बांध बनाने के आग्रह के साथ जल की महत्ता पर प्रकाश डाला। युवा मंडल अध्यक्ष रूपराम पेठारी ने गांव में श्रमदान के माध्यम से युवाओं द्वारा बोरी बांध बनाने की जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...