- Hindi News
- National
- Khategaon News Mp News Bhootri Amavasya A 5 Day Fair Will Be Held In Nemawar From March 20 24 Of The Main Bath
भूतड़ी अमावस्या : नेमावर में 20 मार्च से लगेगा 5 दिनी मेला, मुख्य स्नान 24 काे
चैत्र मास की भूतड़ी अमावस्या की व्यवस्थाअाें काे लेकर शुक्रवार काे एसडीएम संताेष तिवारी की अध्यक्षता में नगर के डाक बंगला परिसर में बैठक हुई। इस दाैरान 20 मार्च से लगने वाले 5 दिनी मेले की तैयारियाें काे लेकर भी चर्चा की। पर्व का मुख्य स्नान 24 मार्च मंगलवार काे हाेगा।
बैठक में बिजली, साउंड, स्नान वाले घाटाें की साफ-सफाई, पार्किंग, बेरिकेडिंग, पुलिस व्यवस्था, दुकान व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा, घाटों पर सुरक्षा के लिए नावाें की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, घाट पर पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्था, मंदिर में दर्शन की व्यवस्था आदि कई बिंदुअाें पर चर्चा कर संबंधित विभाग के अधिकारियाें काे जिम्मेदारी साैंपी। सीएमअाे अनिल जोशी ने बताया मेले की व्यवस्थाओं के लिए कोई मद नहीं होने से भुगतान को लेकर परेशानी होती है। प्रशासन को इस मेले की व्यवस्थाओं के लिए फंड देना चाहिए।
मेले में हर वर्ष 4 से 5 लाख लोग नर्मदा स्नान के लिए आते हैं। वे इस मेले में 5 दिन पूर्व से आना प्रारंभ हो जाते हैं। सर्वाधिक मालवांचल व राजस्थान के श्रद्धालु आते हैं। वे नर्मदा के प्रमुख 5 घाटों का स्नान कर पितरों का तर्पण कर मोक्ष की कामना करते हैं। बैठक में नायब तहसीलदार भरत अहिरवार, सीएमओ नप खातेगांव आनंदीलाल वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईश्वरसिंह तोमर, पूर्व सरपंच दिगपालसिंह तोमर, र|ा पाठक, अनुराधा जोशी, प्रीतमसिंह तोमर, दिलीप सरैया, पूर्व एल्डरमैन संतोष शर्मा सहित विभिन्न विभागाें के अधिकारी-कर्मचारी अादि माैजूद थे।
भूतड़ी अमावस्या को लेकर नेमावर डाक बंगला परिसर में हुई बैठक।