- Hindi News
- National
- Satwas News Mp News Brahmin Society Women Celebrated Fagotsav In Shri Ram Temple Played Holi With Gulal
ब्राह्मण समाज : महिलाअाें ने श्रीराम मंदिर में मनाया फागाेत्सव, गुलाल से खेली होली
सतवास | ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने रविवार को किले के अंदर स्थित श्रीराम मंदिर में फाग उत्सव मनाया। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को गुलाल लगाकर पुष्पवर्षा की। इसके बाद सभी महिलाअाें ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। भजनों के साथ होली गीतों की प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ सदस्य अलका जोशीला व ललिता व्यास ने बताया कि होली अापस में स्नेह को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। आरती के साथ प्रसादी वितरित हुई। अलका जोशी, रमा जोशी, रेखा जोशी, उषा व्यास, शशि शर्मा, उमा जोशी, दीपिका जोशी, गुड्डीराजा सोलंकी, रिंकी जोशी, किरण शर्मा, पुष्पा उपाध्याय, संगीता व्यास, तारा जोशी, सीमा व्यास, ज्योति व्यास, पूजा जोशीला, रमा उपाध्याय आदि महिलाएं माैजूद थीं।