- Hindi News
- National
- Sonkutch News Mp News Bus Buses Moving Towards Bus Stand Weekly Haat Bazar Rads Are Getting Jammed
बस स्टैंड की ओर बढ़ रहा है साप्ताहिक हाट-बाजार राेड पर खड़ी करना पड़ रही यात्री बसें, लग रहा जाम
नगर का साप्ताहिक हाट बाजार शनिवार को कालीसिंध नदी के किनारे लगता है। पहले यह बाजार छोटे रूप में लगता था, लेकिन समय के साथ इसका स्वरूप बढ़ता जा रहा है। इसके कारण फुटकर दुकानदारों को जगह का अभाव होता जा रहा है। इसके कारण यह व्यापारी बस स्टैंड में अपनी दुकानें लगाने लग गए हैं। इसके कारण आमजन व यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
हाट बाजार के बढ़ते स्वरूप के कारण बसें बस स्टैंड पर नहीं आती। एेसे में ये बसें या तो रोड पर लगती है या फिर उन्हें खड़े होने के लिए जगह की तलाश करना पड़ती है। यहां चार्टड बस का आॅफिस होने से समय-समय पर बसों का आवागमन रहता है। जगह नहीं होने के कारण यहां-वहां बस लगा देते हैं। इसके कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। पुलिस के एक जवान की ड्यूटी भी बस स्टैंड पर लगाई गई है, लेकिन वे भी जाम नहीं खुलवाते हैं। नगरवासियों ने श्मशान घाट के सामने लगने वाले हाट-बाजार को भी हटाने की मांग पूर्व में प्रशासन से लगातार की है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। श्मशान घाट के सामने बाजार लगने से किसी की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार व यात्रा निकालने समस्या आती है। हाट-बाजार में बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग करने आते हैं। बाजार करने वालों के साथ ही असामाजिक तत्व भी बाइक पर सवार होकर बाजार में घुस जाते हैं। इसके कारण हादसे का भय रहता है। बाजार में पुलिस बल लगवाने को लेकर हाल ही में शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे पर अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नही दिया।
एसडीएम बोली-गुरुवार-शुक्रवार को निरीक्षण कर अव्यवस्था को दुरुस्त करेंगे
अंकिता जैन, एसडीएम, सोनकच्छ
साेनकच्छ बस स्टैंड पर हाट बाजार की वजह से बसें नहीं लग पाती है।