- Hindi News
- National
- Bagli News Mp News Chief Minister39s Poster Torn At Entrance Of Tehsil Office In Tankkhurd
टाेंकखुर्द में तहसील कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगा मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ा
टोंकखुर्द | प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक का असर टोंकखुर्द में भी देखने को मिला। तहसील कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगे मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश वाला पोस्टर किसी शरारती तत्व ने फाड़ दिया।
दरअसल प्रशासन ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वाले पोस्टर तहसील कार्यालय में लगाए हैं। इनमें से एक पोस्टर सहायक आयुक्त/जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जारी आपकी सरकार आपके द्वार मध्यप्रदेश में सामाजिक समरसता के साथ विकास का लगाया था। बुधवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फाड़ दिया।
मुख्यमंत्री का फाड़ा गया पाेस्टर।