पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिया के पास हुअा गड्ढा, हादसे की अाशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदाैर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग से बेड़ामऊ गांव काे जाेड़ने वाली एक किलाेमीटर सड़क पर बनी है पुलिया

पुलिया के पास हुअा बड़ा गड्ढा, सिंगल वाहन निकालना भी हुआ मुश्किल।

चापड़ा | इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग से बेड़ामऊ गांव को जोड़ने वाली एक किलोमीटर की प्रधानमंत्री सड़क पर बनी पुलिया अगस्त में हुई बारिश के कारण बह गई थी। इसके कारण एक दिन के लिए मार्ग भी अवरोध हुआ था। बाद में प्रधानमंत्री सड़क के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उक्त जगह मुरम डालकर आवागमन शुरू कर दिया गया था।

लेकिन 9 माह बीतने के बाद अधिकारियों ने टूटी हुई पुलिया बनाने की सुध ली। पिछले दस दिनों से उक्त पुलिया को बनाने का काम शुरू किया, जिसे ठेकेदार द्वारा बनाते हुए अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते मार्ग पर बड़ा सा गड्ढा हुआ है। इसके चलते कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। क्योंकि जिस जगह गड्ढा हुआ है उस जगह पर सिंगल वाहन निकालना भी मुश्किल हो रहा है। रात में उक्त मार्ग से कई वाहन निकलते रहते हैं। यहीं से स्कूल बसें भी निकलती हैं, लेकिन विभाग को इस ओर ध्यान नहीं देते हुए दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...