पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटियों के लिए प्रेरणा है दिव्या : राठौर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीपलरावां | राठौर समाज ही नहीं नगर की सभी बेटियों के लिए आदर्श बनी है दिव्या। यह बात रविवार काे महिला दिवस पर राठौर समाज द्वारा दिव्या अशोक राठौर के सम्मान पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रभुशंकर राठौर ने कही। समाज के अध्यक्ष भेरूलाल राठौर ने दिव्या के नर्मदा-झाबुआ बैंक में कैशियर के पद पर चयनित होने पर हर्ष व्यक्त किया। समाज के लोगों ने अशोक राठौर (आरा मशीन) के निवास पर जाकर दिव्या को कुमकुम, पुष्पहार और श्रीफल देकर सम्मानित किया। कवि महेंद्र राठौर ने बेटियों पर लिखी कविता सुनाई। समाज के वरिष्ठ ओंकारलाल राठौर, सुरेश राठौर, लखन राठौर, ध्रुव राठौर, संतोष राठौर, दिनेश राठौर, राकेश राठौर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...