पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonkutch News Mp News Due To Western Civilization Indian Culture Is Being Eaten Today Awadhesh Bhai

पश्चिमी सभ्यता के कारण भारतीय संस्कृति काे खाेता जा रहा अाज का नवयुवक : अवधेश भाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से शुरू हुई स्वर्णिम भारत बस प्रदर्शनी सोनकच्छ पहुंची

युवा महोत्सव के तहत प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से शुरू हुई स्वर्णिम भारत बस प्रदर्शनी एवं युवा जागृति सद्भावना यात्रा गीता भवन सोनकच्छ पहुंची। यहां नगरवासियों ने यात्रा के साथ चल रहे ब्रह्माकुमार अवधेश भाई, राजेंद्र भाई, ब्रह्माकुमारी उन्नति दीदी, प्रेमलता दीदी व प्रीती दीदी सहित सभी 15 सदस्यों का स्वागत किया।

यात्रा गीता भवन से ढोल बाजे के साथ नगर के एमजी रोड होते हुए कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची। यहां यात्रा एक धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हुई। मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमार अवधेश भाई व राजेंद्र भाई थे। अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण लाठी ने की। विशेष अतिथि आनंद आश्रम के महामंत्री सौभागसिंह ठाकुर, वैश्य महासम्मेलन के सचिव संजय सेठी, गायत्री परिवार के सहायक ट्रस्टी रवींद्र नायक, जिला महिला ग्रामीण अध्यक्ष ललिता मेहता उपस्थित थे। स्वागत गीत सोनल बाकलीवाल ने प्रस्तुत किया गया।

मंचासीन ब्रह्माकुमार अवधेश भाई, उन्नति दीदी, प्रेमलता दीदी व प्रीती दीदी ने कहा कि आज का नवयुवक पश्चिमी सभ्यता के कारण निरंतर भारतीय संस्कृति के मूल्यों को खोता चला जा रहा है। इसी कारण घर-घर में लड़ाई-झगड़े व आपसी वैमनस्यता इतनी अधिक बढ़ गई है। इसे मिटाकर पुनः इस देश को स्वर्णिम देश बनाने के लिए पिछले ढाई वर्षों से पूरे भारतवर्ष में यह रथ यात्रा चल रही, जाे करीब 1 वर्ष तक चलेगी। रोटरी के पूर्व अध्यक्ष मोहनसिंह बघेल, सुरेशचंद्र यादव, देवेंद्र जोशी, बाबूलाल परमार आदि उपस्थित थे।

सद्भावना यात्रा ने नगर भ्रमण किया, कृषि उपज मंडी में हुई धर्मसभा।
खबरें और भी हैं...