जेल में ज्वेलरी प्रशिक्षण का समापन
महिला कांग्रेस ने किया महिलाओं का सम्मान
देवास | जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला दिवस पर कांग्रेस ने महिलाअाें का सम्मान किया। मुख्य अतिथि जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी थे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वंदना पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुअा। पूर्व पार्षद शिवकुमारी चावड़ा एवं पूर्व पार्षद शहिदा शेख का शाॅल श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। संचालन प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया। आभार श्रीमती लता तुरकणे ने माना। बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
देवास | जिला जेल में महिला दिवस मनाया गया। 13 दिवसीय आर्टिफिशियल ज्वेलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी समापन किया गया। जिला पंचायत सीईअाे शीतला पटले, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण शमरोज खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पद्मा राजौरे तिवारी, जिला अधिकारी अंत्यावसायी विभाग की किरण खराड़े सहित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान देवास के पुष्पेंद्र पाण्डेय, सहायक संचालक कल्पना श्रीवास्तव, चेतन सोलंकी, रीना नाथ, जिला जेल देवास के अधीक्षक आरसी आर्य व अन्य स्टाॅफ ने भाग लिया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिला बंदियाें को 5-5 दिवस की सजा माफ किए जाने की बात कही गई। संचालन वैशाली भारद्वाज व कल्पना श्रीवास्तव ने किया।