पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kannod News Mp News Father In Law Assaulted Daughter In Law In Land Dispute

जमीन विवाद में ससुर ने बहू के साथ की मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कन्नौद | गांव सिरसाैदिया में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर ससुर ने बहू के साथ मारपीट की। कन्नौद पुलिस के अनुसार फरियादी मधुबाई पति दिनेश लोधा (32) निवासी सिरसाैदिया को 4 साल से अलग कर रखा है। फरियादी रिश्तेदारों से कहकर आरोपी ससुर शिवलाल पिता रामप्रसाद से अपना हिस्सा मांग रही है। लेकिन आज तक आरोपी द्वारा जमीन का बंटवारा नहीं किया गया। मंगलवार शाम 7 बजे फरियादी घर के बाहर आई और आरोपी शिवलाल से कहने लगी मेरे पास जमीन नहीं है। इसी बात को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।
खबरें और भी हैं...