- Hindi News
- National
- Sonkutch News Mp News Gayatri Mahayagya Will Be Accompanied By Perfection Of Intense Meditation
गायत्री महायज्ञ के साथ हाेगी प्रखर साधना की पूर्णाहुति
हाटपिपल्या | नगर के गायत्री तीर्थ पर शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्देशित प्रखर साधना जो वसंत पर्व 30 जनवरी से शुरू हुई थी उसकी महापूर्णाहुति 10 मार्च मंगलवार को दैनिक नियमित कार्यक्रम के साथ सुबह 6 से 7.30 बजे के बीच नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ होगी। इसी दिन होली होने से नए अन्न की आहुतियां भी यज्ञ में समर्पित की जाएगी। सभी संस्कार कराए जाएंगे। जानकारी गायत्री परिवार के गिरीशचंद्र गुरु ने दी।