होलिका दहन कर निकाली फाग यात्रा
सतवास | नगर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह होलिका का दहन हुआ। मंगलवार सुबह नगर के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में फाग यात्रा निकाली। शोकाकुल परिवाराें के घर पहुंचकर गुलाल लगाया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई थाना परिसर पहुंची, जहां होली के गीतों की प्रस्तुति दी। टीआई हरीश जेजुरकर ने सभी का स्वागत किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, नारायण व्यास, सुनील तिवारी, विष्णुप्रसाद शर्मा, राजेश जोशी अादि माैजूद थे।