- Hindi News
- National
- Kannod News Mp News Ijtemai Discussed Holding Marriage And Introduction Conference
इजतेमाई शादी व परिचय सम्मेलन कराने पर चर्चा की
देवास | प्रांतीय कार्यालय पर मंसूरी समाज विकास संगठन मप्र की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अजीज मंसूरी प्रदेशाध्यक्ष व हारून मंसूरी पहलवान को जिला अध्यक्ष चुना गया। सभी ब्लॉक हकीम मंसूरी टोंकखुर्द अध्यक्ष, रशीद भाई मंसूरी बागली, वकील शाकिर मंसूरी सोनकच्छ, हाजी रजाक भाई पीपलरवां, शहीद भाई खातेगांव, मो. हुसैन हाटपिपल्या व कन्नौद ब्लॉक से अकबर मंसूरी सतवास काे चुना गया। संगठन ने अपने 21 सूत्री कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए समाज व संगठन लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने पर सभी उपस्थितजनों ने अपनी बात रखी। इस्जतेमाई शादियां व परिचय सम्मेलन करवाने के लिए अपनी बातें रखीं। संचालन शहाबुद्दीन मंसूरी ने किया।
प्रांतीय कार्यालय पर हुई मंसूरी समाज की बैठक में शामिल हुए समाजजन।