पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonkutch News Mp News In Ghatiyabhana And Choubarajagir 42 Meter High Pillar Was Turned By Gal Maharaj Hazara People Became Witnesses

घट्टियाभाना व चौबाराजागीर में 42 फीट ऊंचे स्तंभ पर गल महाराज काे घुमाया, हजाराें लाेग बने साक्षी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पास के गांव चौबाराजागीर व घट्टियाभाना में धुलेंडी पर मेघनाथ मेला लगा। घट्टियाभाना व चौबाराजागीर मेले में शाम को गल घुमने वाले पड़ियार का गांव में ढाेल-ढमाकों के साथ जुलूस निकाला गया। गांव के लोगों ने पड़ियार को तिलक लगाकर अपनी इच्छाशक्ति के अनुसार भेंट पूजा दी। रस्मों के बाद दोनों स्थानों पर करीब 42 फीट ऊंचे स्तंभ पर नाल समाज के पड़ियार को चढ़ाया गया। ऊंचाई पर चढ़ने के बाद पड़ियार को चारपाई पर लेटाकर उनके सहयोगियों द्वारा पीठ पर रीड़ की हड्डी वाले स्थान के ऊपर लोहे के दाे हुक चमड़ी में छेदकर डाले गए। इसके बाद फिर इन हुकों के छेद में रस्सी निकालकर रस्सी को स्तंभ के ऊपरी सिरे पर रखी हुई लकड़ी के एक सिरे से कसकर बांधने के बाद इस लकड़ी के दूसरे सिरे से एक रस्सी को नीचे की ओर लटकाया गया। इसके बाद एक गोल चक्कर लगाया गया। इसी प्रकार चौबाराजागीर में रमेश नाल व सौबाल दो पड़ियार गल महाराज स्वरूप घूमे। इस दौरान मेला परिसर में उपस्थित हजारों लोगों ने मेघनाथ महाराज के जयघोष लगाए।

उधर, पड़ियार को इस प्रथा के दौरान लगाए गए हुकों की जगह पर रक्तधारा निकल अाई। गल घुमने के बाद बाद नाल समाज के पड़ियार व उनके साथियों को ग्रामवासियों व समिति द्वारा साफा पहनाकर भेंट पूजा प्रदान कर सम्मानित किया। दोनों ही स्थानों पर आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों ने इस दृश्य को देखा। तहसीलदार पटेल, नायब तहसीलदार पीडियार, राजभानसिंह आदि अधिकारी व्यवस्था को लेकर माैजूद रहें।

साेनकच्छ. पास के गांव चौबाराजागीर व घट्टियाभाना में मेघनाथ मेला लगा, गल महाराज काे देखते लाेग।

स्तंभ पर घूमते गल महाराज।
खबरें और भी हैं...