- Hindi News
- National
- Sonkutch News Mp News Jalebi Jatras Will Begin With Dhulendi Somewhere The Women Will Roam And The Women Will Walk On Embers
धुलेंडी से होगी जलेबी जत्राओं की शुरुआत, कहीं घूमेंगे गल महाराज ताे कहीं महिलाएं चलेंगी अंगाराें पर
चापड़ा | धुलेंडी की रात से ही जिले में जलेबी जत्राओं की शुरुआत हाे जाएगी। वर्षों से चली आ रही जत्राओं की परंपरा क्षेत्र में आज भी जिंदा है अाैर लगने वाली इन जत्राओं में जनसैलाब उमड़ता है। चापड़ा में 150 वर्षों से जत्रा लगती है। इस दिन शाम को मुकुंदगढ़ से मकुनद नाल को गल महराज की सवारी आती है, उन्हें जत्रा मैदान स्थित 21 फीट ऊंचे स्तंभ पर बांधकर घुमाया जाएगा। इन जलेबी जत्राओं की शुरुआत क्षेत्र मे धुलेंडी के दिन 10 मार्च से मातमोर से शुरुआत होगी। एक दिवसीय इस जत्रा में 10 से अधिक गांव के लोग शामिल होते हैं। मातमोर के बाद 11 व 12 मार्च को दो दिवसीय जलेबी जत्रा चापड़ा में लगेगी। इसमें 20 से 25 गांव के लोग गल महराज के दर्शन कर जलेबी का लुप्त उठाएंगे। वहीं 13 की शाम से 14 मार्च की शाम तक दो दिन की जत्रा बरखेड़ासोमा में लगेगी, जहां गल महराज घूमेंगे। इसी प्रकार रंगपंचमी के दिन से तीन दिवसीय जलेबी जत्रा देवगढ़ में लगेगी। वहीं शीतला सप्तमी से नेवरी में सात दिवसीय जतरा लगेगी, जहां आसपास के 25 से 30 गांव के लोग शामिल होंगे। इसके बाद चुरलाय में पांच दिवसीय जत्रा लगेगी।