पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खाटू वाले श्याम तेरी शरण में अा गए...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गए...। कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है...। हारे के सहारे आजा ओ श्याम...जैसे भजनों की प्रस्तुति नगर के इमली चौराहे पर आयोजित खाटू भजन संध्या में इंदौर की गायक राधिका शर्मा व सागर राठौर ने दी।

कलाकारों द्वारा दी गई सुर, ताल व गायिकी के मधुर संयोजन से पूरा पंडाल मंत्रमुग्ध हो गया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक इस आलौकिक रस का आनंद लिया। गायकों ने सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया, हो रही जय जयकार, राधा का भी श्याम, खाटू नगरी में बसे मेरे श्याम आदि श्याम भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को बांधे रखा।

इस दौरान सुगंधित इत्र से पूरा वातावरण महक उठा। कार्यक्रम में अबीर गुलाल व फूलों से जमकर होली खेली। फाग के भजनों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे। इसके पूर्व खाटू नरेश का आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। छप्पनभोग के साथ अखंड ज्योत लगाई गई। बागली में श्याम संकीर्तन का दूसरा मौका था। आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम में नयापुरा, छतरपुरा, बेहरी, चापड़ा, गुराड़ियाकलां, मातमोर, हाटपिपल्या, अरलावदा सहित बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे।

बागली. इमली चौराहे पर आयोजित खाटू भजन संध्या में भजनाें की प्रस्तुति देते गायक अाैर उपस्थित श्राेता।
खबरें और भी हैं...