- Hindi News
- National
- Sonkutch News Mp News Medicines Are Available At Low Cost At Janushadhi Center Mitra
जनऔषधि केंद्र पर कम कीमत में मिलती हैं दवाइयां : मित्रा
उदयनगर | उदयनगर के प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र की वर्षगांठ पर कार्यक्रम रखा गया। डॉ. कोसलसिंग वर्मा, हज्जु जायसवाल, हिराराल दांगी, संजय शर्मा, सूरेंद्र वर्मा, राजेन्द्र जैन, गोविन्द चौहान, सोनू व्यास अतिथि थे। केंद्र संचालक अपूर्व मित्रा ने बताया, भारत के 700 जिलों में 6 हजार से अधिक केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्राें पर मरीजों को 50 से 90 फीसदी दवाएं बाजार से कम मूल्य पर उपलब्ध हो रही हैं। आदिवासी अंचल के तहसील मुख्यालय पर, संचालित जनअाैषधि केंद्र पर भी ग्रामीणों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। केंद्र पर दवाई लेने आई महिला मरीज, लीलाबाई ने कहा, 2 माह पहले में दूसरे मेडिकल से दवाइयां खरीदती थी, जाे दाेगुना कीमत में अाती थी, यहां से लेने पर सस्ती मिल रही है। केंद्र के संचालक अपूर्व मित्रा ने अतिथियों का स्वागत कर आभार माना।