दूध वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक की माैत, दाे गंभीर
तीनों दाेस्त बाइक से रंग पंचमी मनाने अपने गांव भिलाई जा रहे थे
कन्नाैद-अाष्टा राजमार्ग स्थित विक्रमपुर जाेड़ के पास शनिवार सुबह 11 बजे दूध वाहन ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अजय पिता जगदीश निवासी भिलाई की माैत हाे गई। जबकि उसके दाे दाेस्त गंभीर रूप से घायल हाे गए, जिन्हें इंदाैर रैफर किया गया।
कन्नौद पुलिस के अनुसार अजय पिता जगदीश (21), अमरत पिता उदयसिंह (25) एवं सतीश पिता श्रवण (19) तीनाें निवासी भिलाई कन्नौद काम करके एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी विक्रमपुर जोड़ के पास कुसमानिया की अाेर से आ रहे दूध वाहन के चालक ने तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में अजय, अमरत व सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल हंड्रेड ने तीनाें काे कन्नाैद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅ. मजहर कुरैशी ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमरत व सतीश का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में इंदौर रैफर कर दिया।
पीएम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। शाम करीब 4 बजे गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले काे जांच में लिया।
तीनाें दाेस्त कन्नाैद में ही काम करते हैं
अजय की माैत के बाद पूरे गांव में शाेक की लहर छा गई। मृतक का एक बड़ा भाई है। पिताजी का कुछ साल पहले ही निधन हाे चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक तीनों दाेस्त कन्नौद काम करते हैं। रंग पंचमी हाेने से घर आ रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
मृतक अजय।