पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagli News Mp News Murder Of Middle Aged Blood Soaked Corpse Found At A Well Under Construction Near The Farm

अधेड़ की हत्या, खून से सनी लाश खेत के पास निर्माणाधीन कुएं पर मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बागली-चापड़ा मार्ग की घटना, खेत पर अावारा मवेशियाें से फसल की निगरानी व सिंचाई करने गया था मृतक

बागली-चापड़ा मार्ग किनारे एक खेत में निर्माणाधीन कुएं के पास बुधवार सुबह 45 वर्षीय पुरुष की लाश मिली है। काेई भारी वस्तु चेहरे पर मार कर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान नेमीचंद्र पिता शंकर पाटीदार नि. पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने के रूप में हुई है। वह मंगलवार रात काे खेत पर सोने गया था। खेत के पास उसके ही भाई का खेत है, जहां निर्माणाधीन कुएं के पास नेमीचंद्र का शव मिला। पीएम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया।

नेमीचंद रात करीब 11 बजे घर से थाेड़ी ही दूर स्थित खेत पर अावारा मवेशियाें से फसलाें की निगरानी करने अाैर फसल में िसंचाई के लिए गए थे। खेत पर पल्ली की टापरी बनी है, जिसमें पलंग पर सोया करते थे। बुधवार सुबह नेमीचंद जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत पर पहुंचे। दाे से तीन खेत दूर छतरपुरा स्थित भाई के खेत पर निर्माणाधीन कुएं के पास नेमीचंद का शव खून से सना हुअा मिला। बेटे सुनील ने डायल हंड्रेड पर सूचना दी। बागली टीअाई दिनेश चौहान सहित एसडीओपी एसएल सिसाैदिया बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्ट्या मृतक के मुंह पर किसी भारी वस्तु से चोट होना प्रतीत हुअा।

हाथ में माचिस, पर्स में 3500 रु. सलामत मिले

नेमीचंद्र के हाथ में माचिस थी। जेब से पर्स मिला, जिसमें 3500 रु. सलामत थे। जेब से मोबाइल भी मिला। पुलिस मृतक की जेब से मिले मोबाइल पर आने व जाने वाले फोन की जांच कर रही है। देवास में एफएसएल टीम नहीं होने से शाजापुर से आरसी भाटी ने घटना स्थल की जांच की। डॉग स्क्वाॅड ने भी मौके पर जांच की। पुलिस ने माैका पंचनामा बनाकर शव काे पीएम के लिए बागली अस्पताल पहुंचाया। यहां पीएम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। टीअाई दिनेश चाैहान का कहना है प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। सही कारण पीएम रिपाेर्ट अाने के बाद पता चलेगा।

मृतक नेमीचंद पाटीदार।
खबरें और भी हैं...