पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khategaon News Mp News On 6 Centers Udaanaste Made Eight Duplicate Cases In The Mathematics Paper Of Class 10th

6 केंद्रों पर उड़नदस्ते ने 10वीं के गणित के पर्चे में आठ नकल प्रकरण बनाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के 103 केंद्राें में 28,907 परीक्षार्थियाें में से 28,054 ने दी परीक्षा

शहर से लेकर जिले में बाेर्ड की परीक्षाअाें के दाैरान चेकिंग के लिए बनाए उड़न दस्ताें ने गुरुवार काे कक्षा 10वीं गणित के पेपर में 8 नकलचियाें काे नकल करते हुए पकड़ा है। इनमें से 2 नकलची कन्नाैद के माॅडल स्कूल, 1 खातेगांव माॅडल स्कूल व 2 साेनकच्छ के अशासकीय एडवांस एकेडमी स्कूल में चिटिंग करते हुए पकड़े गए। इसके अलावा देवास के माध्यमिक विद्यालय बीएनपी में 1, पीपलरावां कन्या हाईस्कूल में 1 व खातेगांव कन्या उमावि में 1 नकल प्रकरण बना है। गुरुवार काे जिले के 103 केंद्राें में दर्ज 28,907 परीक्षार्थियाें में से 28,054 ने परीक्षा दी अाैर 853 अनुपस्थित रहे।

गणित का पेपर हाेने से गुरुवार काे कलेक्टर डाॅ. श्रीकांत पांडे ने टीम के साथ देवास के शासकीय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 उमावि में पहुंचकर अाैचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कक्षों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। उन्हाेंने परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियाें के प्रवेश पत्र देख फाेटाे से मिलान किया, इसके अलावा बच्चाें की उत्तर पुस्तिका भी देखी। केन्द्राध्यक्ष व परीक्षा में ड्यूटी दे रहे इनविजिलेटर्स को निर्देशित किया, परीक्षाओं में अनुचित साधनों का उपयोग नहीं होना चाहिए। गाैरतलब है कि गुरुवार गणित का पेपर था। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर वीडियो कैमरे, पुलिस व फ्लाइंग स्कॉड दस्ते द्वारा नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर प्रभारी शिक्षा अधिकारी नरेंद्र धुर्वे भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने नारायण विद्या मंदिर क्र. 1 में किया निरीक्षण।
खबरें और भी हैं...