पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाेंकारा में लगा खंडेराव बाबा का एक दिवसीय मेला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुसमानिया | खातेगांव तहसील के गांव ओंकारा में शनिवार काे रंग पंचमी पर खंडेराव बाबा का एक दिवसीय मेला लगा। बच्चाें ने खेल-खिलौने खरीदे। लाेगाें ने मिठाई, गुड़ की जलेबी व पान का लुफ्त उठाया। आदिवासी गाैंड समाज के बुजुर्ग बताते हैं कि क्षेत्र के आदिवासी समाज व अन्य समाज के लोग यहां मन्नत करके जाते हैं। मन्नत पूरी होने पर यहां बलि चढ़ाते हैं।

पुजारे जगदीश चौहान ने बताया कि राड के रूप में आई महिलाएं 25 फीट ऊंचे लकड़ी के खंभे की चोटी तक चढ़कर गल घूमती है। आसपास के गांव से हजारों पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों के आने से मेले में भारी भीड़ रही। समिति ने मेले में कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की। इसमें आसपास के क्षेत्र से कई टीम शामिल हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्रम पटेल ने बताया कि स्पर्धा का समापन रविवार काे होगा। विजेता टीम को 7000 रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...