जयपुर में चित्रकार साेनाली का हुअा सम्मान
देवास | महिला दिवस के उपलक्ष्य में समर्थ-द वुमन फेस्टिवल राजस्थान जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित किया गया। इसमें देश विदेश से आमंत्रित महिला कलाकारों में देवास अभिरुचि ललित कला अकादमी एवं शोध संस्थान की चित्रकार सोनाली चौहान का भी सम्मान राजस्थान के कला, साहित्य और संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला व जवाहर कला केंद्र की महानिदेशक किरण सोनी गुप्ता के द्वारा किया गया। जयपुर के शिल्पग्राम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय महिला आर्ट केम्प में दुनियाभर से 36 महिला चित्रकारों ने शिरकत की थी। जिसके समापन अवसर पर सभी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।