पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagli News Mp News People From Bhagariya 8 Mandals And 20 Villages Arrived In Bagli Danced On The Beat Of Dhol Mandal

बागली में भगाेरिया, 8 मांदल व 20 गांवों के लोग पहुंचे... ढोल-मांदल की थाप पर थिरके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के भगाेरिया हाट में आदिवासियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आसपास के गांवों से भी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। अाठ मांदल अाैर बीस गांवाें के लाेग शामिल हुए। ग्रामीणों ने ढोल-मांदल की थाप पर नाचते-गाते, कुर्राटियां मारते हुए, झूमते हुए गुलाल उड़ाकर परंपरानुसार गैर निकाली। युवा, युवतियों सहित हर किसी ने उल्लास और मस्ती का पर्व भगोरिया मनाया।

सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने सभी मांदल प्रमुखों का पुष्पमाला, साफा व भगवा ध्वज भेंट कर सम्मान किया। जय श्रीराम व भारत माता की जय के नारों की गूंज सुनाई दी। धर्म जागरण प्रमुख देवेंद्र उपाध्याय व मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि आदिवासी हिन्दू समाज के मध्य सामाजिक समरसता व सौहार्द्रता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रचारक जितेंद्र पटेल, विष्णु रूपायला, उमेश गोस्वामी, कालू उस्ताद, विक्की साेलंकी, प्रतापसिंह डाबी, सोमेश उपाध्याय, शेखर मराठा, राजेश तंवर आदि मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी एसएल सिसाैदिया के नेतृत्व में बल तैनात रहा।

पांडूतालाब में मांदल की थाप अाैर
बांसुरी की धुन पर थिरके विधायक


उदयनगर | देवास जिले के अंतिम छोर पर बसे उदयनगर तहसील के पांडूतालाब में रविवार को भगोरिया हाट चरम पर रहा। अासपास के करीब 50 गांवाें के आदिवासी शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे भी समाजजनों के साथ भगोरिया में शामिल हुए। ढोल एवं मांदल की थाप अाैर बांसुरी की धुन पर नृत्य भी किया। कनाड़, सीतापुरी, जमासिंध, बिसाली, मगरादेह, सिवनपानी, हीरापुर, ओखला, महिगांव, तिवड़िया अादि करीब 16 गांवाें की मांदल अाैर ढाेल शामिल हुई। ढोल व मांदल प्रमुखाें का विधायक कन्नौजे ने साफा बांधकर स्वागत किया। इधर, पुरुष, महिलाएं अाैर बच्चाें ने चकरी, माैत के कुएं का लुत्फ लिया। इसी तरह जलेबी, भजिए एवं पान का भी खूब लुत्फ उठाया। सीतावन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, शारदा विनय बोथरा, भरत राठौर, जीवनसिंह दांगी, रूपेश जायसवाल, सरपंच मयाराम नरगावे, बादल मुजाल्दे, सलीम खान, आनंद जैन अादि भी शामिल हुए।

मांदल प्रमुखाें का साफा बांधकर किया सम्मान

सुंद्रैल | गांव बधावा में क्षेत्र का अंतिम भगाेरिया मनाया गया। अासपास के करीब 15 से 20 गांवाें के अादिवासी शामिल हुए। यहां 8 मांदल भी शामिल हुईं। सरपंच कैलाशचंद्र चौरासिया व लेपसिंघ पंवार ने मांदल प्रमुखाें का साफा बांधकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम होलानी थे। पूर्व सरपंच मोतीलाल चौरासिया, श्रीनिवास तिवारी, राजेश होलानी, मुकेश राठौड़, कमल पटेल, अमन त्रेहन, मीत भाटिया, गिरधर पटाक आदि का भी स्वागत किया गया।राजेश सुराणा, हरजीत भाटिया, सोनू राठौड़, प्रवीण चौरासिया, राधेश्याम चौरासिया, अर्पित जायसवाल, दिनेश त्रिवेदी, पिंटू सुराणा अादि मौजूद थे।

धिंगरखेड़ा में भी रही भगाेरिया की धूम

कमलापुर | ग्राम पंचायत िधंगरखेड़ा के साप्ताहिक हाट-बाजार में रविवार काे आदिवासियों ने भगोरिया पर्व मनाया। ढोल व मांदल की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया। विधायक प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह सैंधव, मोहन पटेल, मानसिंह टाटिया, दिनेश चौहान, गोविंद पाटीदार आदि ने आदिवासियाें का साफा बांधकर स्वागत किया।

मांदल की थाप पर नाचते हुए विधायक कन्नाैजे व अन्य।

मांदल प्रमुखाें का सम्मान करते हुए।
खबरें और भी हैं...