पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फागाेत्सव : महिलाअाें ने सूखे रंग से खेली हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कन्नौद | अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन तहसील शाखा कन्नौद का महिला दिवस व फागोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन का समापन नगर के एक गार्डन में सम्मान समारोह के साथ हुआ। अध्यक्ष उज्जवला भूतड़ा के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष इन्दू गर्ग व सचिव सीमा अग्रवाल की उपस्थिति में फागोत्सव मनाया। संगठन की गतिविधि पर चर्चा की। सूखी होली फूलों से खेली गई। तारादेवी नायक, राजकुमारी कुंडल, ममता घाड़गे, संतोष यादव, शारदा मानधन्या, प्रमिला गुप्ता, अल्पना श्रोत्रीय, संगीता यादव, शानू नायक, रंजना उपाध्याय, प्रिया राठी, उज्जवला भूतड़ा को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रूपाली भारतीय, रेणुका नरेडी, ममता सेन, गायत्री जाट, पुष्पा अग्रवाल, प्रिया सोनी, परीधि सोलंकी, संगीता सोलंकी आदि मौजूद थे। आभार संतोष यादव ने माना।
खबरें और भी हैं...