पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonkutch News Mp News Salary Not Being Paid On Time For Eight Months Angry Power Contract Workers Will Not Celebrate Holi And Rangpanchami Festival

आठ माह से समय पर नहीं मिल रहा वेतन, नाराज बिजली ठेकाकर्मी नहीं मनाएंगे होली और रंगपंचमी पर्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवास | मप्र बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव ने ऐलान किया है कि लगातार 8 माह से मासिक वेतन समय पर नहीं देने से नाराज देवास जिले के बिजली आउटसोर्स ठेका कर्मचारी होली व रंगपंचमी नहीं मनाएंगे। बिजली कंपनी के अलावा अन्यत्र कार्य कर अपना त्याेहार मनाने का प्रय| करेंगे। भार्गव का कहना है बिजली ठेकेदार ने रक्षाबंधन, दीपावली व अन्य त्याेहार पर वेतन जान बूझकर विलंब से वितरित किया।

कर्मचारियों का आरोप है कि देवास जिले में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कं. लि. का कार्य भारत विकास ग्रुप बाह्य सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से करने वाले बिजली आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों को प्रत्येक माह मासिक वेतन 15 दिन विलंब दिया जाता रहा है। ग्रुप पूणे के प्रमुख ठेकेदार देशपांडे एवं स्थानीय ठेकेदार इंदौर परवेज अव्वास के द्वारा न तो ईपीएफ की राशि संबंधित ठेका कर्मचारियों खाते में समय पर जमा करवाते हैं और ईएसआईसी संबंधी सुविधा के लाभ से कई कर्मचारियों को वंचित कर रहे हैं। इसलिए ठेका कर्मचारी लगातार बिजली कंपनी से ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने की मांग करते रहे हैं लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने से कतरा रहे हैं। इस कारण होली से पूर्व कर्मचारियों को कठोर निर्णय लेने पर विवश होना पड़ रहा है।
खबरें और भी हैं...