- Hindi News
- National
- Kannod News Mp News Student Injured In Bike Collision Sent To Kannada Hospital
बाइक की टक्कर से छात्र घायल, कन्नाैद अस्पताल भेजा
छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है छात्र
इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे स्थित रतवाय रोड के पास रविवार को बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया।
कन्नौद पुलिस के अनुसार फरियादी गजानंद पिता जगदीश मंदसोरे (18) निवासी गांव सुरानी सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पढ़ाई करता है। रविवार सुबह 11 बजे अपने साथी रामकिशन, अखिलेश व अभिषेक के साथ छात्रावास से घर जा रहा था। इसी दौरान रतवाय रोड के पास अज्ञात आरोपी ने बाइक को तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साथी रामकिशन को चोटे आई। फरियादी ने तुरंत शासकीय अस्पताल कन्नौद पहुंचाया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायल छात्र ने बताया- बाइक चलाने वाले को देख नहीं पाया।