पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonkutch News Mp News Teachers Submitted Memorandum To Ceo Deo On Non Payment Of Salary

वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों ने सीईओ-डीईओ को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदाैर| वेतन नहीं मिलने से परेशान शिक्षकों ने सीईओ और फिर डीईओ को ज्ञापन सौंपा। मप्र शासकीय अध्यापक संगठन के संरक्षक हरीश बोयत, प्रांतीय महामंत्री अशोक मालवीय, मप्र शिक्षक संघ के राजेंद्र कुमार आचार्य, राज्य आदर्श शिक्षक मंच के भगवती पंडित ने बताया 15 दिनों से अलॉटमेंट नहीं आने से हजारों शिक्षकों को वेतन नहीं मिला। इससे वे आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। शिक्षकों ने पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मीना को वेतन के भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा। जल्द वेतन जारी नहीं किया तो प्रदर्शन करेंगे।
खबरें और भी हैं...