पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक ही परिवार के दाे पक्षाें में चले दरांते-कुल्हाड़ी, 6 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साेनकच्छ थानाक्षेत्र के गांव भागसरा में शनिवार को एक ही परिवार के दो पक्ष के लोगों में पुराने जमीन विवाद को लेकर गेहूं की फसल काटने के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने दराते, लाठी व कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इससे 6 लोग घायल हाे गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर 4-4 आरोपियों के विरुद्ध समान धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार एक पक्ष के फरियादी मेहरबान पिता अंबाराम घाकड़ (34) निवासी भागसरा की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार पिता अंतरसिंह धाकड़, ओमप्रकाश पिता खुमानसिंह धाकड़, अंतरसिंह पिता बजेसिंह घाकड़ व खुमानसिंह पिता बजेसिंह धाकड़ सभी निवासी भागसरा के विरुद्ध विभिन्न धाराअाें में प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह दूसरे पक्ष के फरियादी ओमप्रकाश पिता खुमानसिंह धाकड़ (30) निवासी भागसरा की रिपोर्ट पर आरोपी अंबाराम पिता बजेसिंह धाकड़, पर्वत पिता बजेसिंह धाकड़, मेहरबान पिता अंबाराम धाकड़ व संजू पिता पर्वतसिंह धाकड़ सभी निवासी भागसरा के विरुद्ध भी विभिन्न धाराअाें में प्रकरण दर्ज किया गया। घटना के छह घायलों में से 4 गंभीर घायलों को सोनकच्छ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देवास रैफर किया गया है।

साेनकच्छ अस्पताल में घायल का इलाज किया गया।

साेनकच्छ के भागसरा में जमीन विवाद
खबरें और भी हैं...