पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagli News Mp News The Color Added After Going To The Shaked Paternal Families

शाेक संतप्त परिवाराें के यहां जाकर डाला रंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेहरी | भारत देश आजाद करय दीयो रे महात्मा गांधी ने..., होली खेले रघुवीरा बिरज में हाेली खेले रघुवीर...जैसे फाग गीतों पर ढोल की थाप के साथ नाचते- गाते ग्रामीणों ने मां कात्यायनी मंदिर परिसर से गांव में गेर निकाली। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। गांव के प्रमुख मार्गाें से गुजरने के साथ गमी परिवारों के बीच पहुंच कर परिजनों पर रंग-गुलाल डाला। महिलाओं ने भी गेर निकाली। गेर में शामिल लोगों ने सूखे रंगों से होली खेल पानी बचाने का संदेश दिया। इससे पहले सुबह होली तापने के लिए ग्रामीण अपने बच्चों के साथ बागली मुख्यमार्ग पर होलिका दहन स्थान पर पहुंचे।
खबरें और भी हैं...