हाेटल से मसाल एवं अाटा मशीन चुरा ले गए बदमाश
कन्नौद | नगर परिषद चाैराहा के पास से कुछ दिनों पहले एक चाय की होटल में रखी मसाला एवं आटा मशीन को अज्ञात बदमाश चुराकर फरार हो गया। आसपास तलाश करने के बाद फरियादी ने रविवार को पुलिस थाना पहुंच अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाई। कन्नौद पुलिस के अनुसार फरियादी आशिक पिता इज्जत खां (58) निवासी रायपुरा की नगर परिषद के पास चाय की होटल है। जिसमें फरियादी की मसाला व आटा पीसने की मशीन रखी हुई थी। 5 फरवरी को अज्ञात बदमाश द्वारा दुकान का ताला तोड़ कर मशीन चुरा ली गई। 6 फरवरी को सुबह जब फरियादी दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान में रखा सामान बिखरा हुआ था और दुकान से मसाला व आटा पीसने की मशीन नहीं है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रविवार को प्रकरण दर्ज किया।