- Hindi News
- National
- Sonkutch News Mp News The Woman Was Having Trouble Breathing The Family Rushed To The Hospital Doctor Absent
महिला को सांस लेने में आ रही थी परेशानी, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, डाॅक्टर नदारद
बीएमअाे बाेले-नाेटिस देंगे
नगर का शासकीय अस्पताल शनिवार को एक बार फिर अव्यवस्थाअाें के लिए सुर्खियों में आ गया। नगर की ठाकुरसेरी में रहने वाली महिला को सांस लेने में परेशानी आ रही थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए। यहां करीब 15 मिनट इंतजार के बाद भी कोई डाॅक्टर इलाज करने नहीं आया तो परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को कोसते हुए जमकर नाराजगी जताई। इतना ही नहीं परिसर में खड़ी एंबुलेंस के चालक ने जब मरीज को देवास ले जाने से मना किया तो चालक अाैर परिजन के बीच हाथापाई की स्थिति निर्मित हो गई थी।
शनिवार शाम करीब 5 बजे शाेभा पति महिपालसिंह राव (40) निवासी सोनकच्छ को सांस लेने में आ रही परेशानी के कारण परिजन मूर्छित अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिस समय महिला को लाए उस समय अन्य डाॅक्टरों के साथ ही ड्यूटी डाॅ. मो. जावेद भी केंद्र पर उपस्थित नहीं थे। 15 मिनट इंतजार के बाद भी डाॅक्टरों के नहीं आने पर परिजनों का सब्र टूट गया और वह आक्रोशित होकर अस्पताल स्टाफ पर बिफर गए। हालांकि अन्य स्टाफ ने प्राथमिक उपचार करते हुए मरीज को देवास रैफर किया। स्थिति तब अाैर गरमा गई जब 108 एंबुलेंस के चालक ने मरीज को देवास ले जाने के लिए आनाकानी की। इसी बात को लेकर मरीज के मिलने वाले व चालक के बीच हाथापाई की स्थिति निर्मित हो गई, जो उपस्थित लोगों की समझाइश पर टली। बाद में एंबुलेंस से मरीज को गंभीर हालत में देवास ले जाया गया।
जांच के बाद दाेनाें डाॅक्टराें पर हाेगी कार्रवाई
डाॅ. आदर्श ननेरिया, बीएमओ, शासकीय अस्पताल सोनकच्छ
साेनकच्छ अस्पताल से मरीज काे देवास ले जाते हुए परिजन।