- Hindi News
- National
- Khategaon News Mp News The Women Of The Sankal Organization Took Out A Rally In Ajnas
संकुल संगठन की महिलाओं ने अजनास में निकाली रैली
अजनास में महिलाअाें काे सम्मानित करते हुए।
खातेगांव/अजनास | विश्वास महिला आजीविका संकुल संगठन अजनास ने ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया, समावेश संस्था, फ्रीडम फ्रॉम हंगर व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से अजनास के सामुदायिक भवन में सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 29 गांव की ग्राम संगठन व समूह से 300 महिला लीडरों ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने मुख्य मार्ग से सम्मेलन स्थल तक रैली निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत मैं तो दौड़ी-दौड़ी महिला सम्मेलन में जाऊ बहना गीत से हुई। अतिथि थाना प्रभारी सज्जनसिंह मुकाती, महिला बाल विकास सुपरवाइजर जयंती वर्मा, राजकुमारी जैन थे। संकुल अध्यक्ष शोभा और सचिव कावेरी ने आर्थिक क्षेत्रों के सफल काम बताए। संचालन छमा तिवारी ने किया।