सेना में चयन होने पर व्यायामशाला में किया स्वागत
देवास | यशवंत व्यायामशाला का नाम पहलवानों ने तो रोशन किया ही है अपितु यहां के युवा देशसेवा में भारतीय सेना व पुलिस में हर वर्ष लगातार चयनित होकर व्यायामशाला का नाम रोशन कर देशसेवा में सक्रिय हैं। इसी क्रम में व्यायामशाला के दो युवक निलेश मंडलोई व कुशल सोनगरा का चयन भारतीय सेना में हुआ। इनके चयन पर व्यायामशाला में स्वागत समारोह आयोजित कर दोनों युवाओं का स्वागत सीएसपी अनिलसिंह राठौड़, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी परमार एवं आरआई जगदीश पाटिल ने किया। संचालन डॉ. दीपक धर्माधिकारी ने किया।