पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonkutch News Mp News Wheat And Gram Are Harvested On Farmers Farmers Are Also Removing Their Hands

गेहूं और चने की कटाई जाेरों पर, हाथाेंहाथ निकाल भी रहे किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीपरी | क्षेत्र के आसपास के गांव रतनपुर, पोटला, धाराजी, निमनपुर, कटुक्या, बावड़ीखेड़ा, गुराड़दा, पोलाखाल आदि गांवों में गेहूं-चने एवं तुअर की कटाई व निकलाई कार्य जोरों से चल रहा है। किसान आवागमन की सुविधा होने से सीधे अपनी फसल इंदौर, देवास, पुंजापुरा व अन्य मंडियों में विक्रय के लिए ले जा रहे हैं। गेहूं व चने की सरकारी खरीदी शुरू नहीं होने से किसानों को समर्थन मूल्य से कम भाव में मंडियों में अपनी उपज बेचना पड़ रही है। रबी की कमजोर फसल के चलते किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
खबरें और भी हैं...