गुड़बैल में दाे लाेगाें ने युवक के साथ की मारपीट
कन्नौद | गुड़बैल में मंगलवार को मामूली बात पर एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट की। कन्नौद पुलिस के अनुसार फरियादी अशोक पिता केदार कोरकू (25) मंगलवार रात 9 बजे घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान आरोपी मुकेश पिता प्रहलाद व केदार पिता उमराव कोरकू आ गए। फरियादी ने मुकेश व केदार से खाना खाने को कहा। इसके बाद उन्हें घर जाने को कहा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अाराेपियाें के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।