परिवार से लेकर देश-दुनिया तक की फिक्र रखती हैं महिलाएं : शिवहरे
बागली | आज के समय में महिलाएं चाेके-चूल्हे से निकलकर चांद तक पहुंच चुकी है। आज की महिलाएं पुरुष वर्ग से किसी भी प्रकार से पीछे नहीं हैं। आज की महिलाएं जहां प्लेन उड़ा लेती है वहीं सेना में रहकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब भी देने लगी हैं।
यह बात नगर में मातृशक्ति मंडल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व नप अध्यक्ष श्यामा तोमर ने कही। संध्या शिवहरे ने कहा कि महिलाएं परिवार से लेकर देश-दुनिया की फिक्र रखती है। मातृशक्ति मंडल की महिलाओं ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शीला राठौर, शशि योगी, किस्मत बघेल, मंजूला वास्केल, बबीता मीणा आदि महिलाओं का सम्मान किया। दाखा कारपेंटर, रेखा नागर, शोभा सिसाैदिया, प्रियंका सिसाैदिया, आरती, ममता कोरी, ललिता रावत, लेखराज शिवहरे, गीता सोनी, अरुण त्रिपाठी, सरोज जोहरी, गीता चौधरी, मनीषा शिवहरे सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।