पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राघौगढ़ में अंगारों पर से नंगे पैर निकली महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव राघौगढ़ में धुलेंडी के एक दिन बाद बुधवार को गल महाराज की जत्रा लगी। क्षेत्र में
रावगढ़ की जत्रा के नाम से प्रसिद्ध इस एक दिनी मेले को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहता है। मेले में ग्रामीणों ने जलेबी का जमकर लुफ्त लिया। जलेबी की दुकानों पर जमकर भीड़ रही।

झूले-चकरी आकर्षण का केंद्र रहे। साज-शृंगार का सामान, खिलौने, मटके आदि की खूब बिक्री हुई। शाम होते-होते मेले में भारी भीड़ जमा हो गई थी। सुदर्शन यादव व बबलू वर्मा ने बताया कि यहां सौ साल से ज्यादा समय से गल महादेव की जत्रा का आयोजन होता है। गल महादेव के स्थानक पर कई श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं। मन्नत पूरी होने पर महिलाएं धधकते अंगारों पर नंगे पैर निकलती हैं। बुधवार सुबह भी ढोल-ढमाकों के साथ महिलाएं धधकते अंगारों पर से निकली। इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ों लोग माैजूद थे। सरपंच प्रतिनिधि अशोक सिंघल ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से मेले में पानी व बिजली सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थी।

डबलचाैकी. राघाैगढ़ में अंगाराें पर से नंगे पैर निकलती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...