पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagli News Mp News Women Members Of Patel Family Worshiped First Then The Women Of The Village Worshiped

पटेल परिवार की महिला सदस्य ने किया पहले पूजन, फिर गांव की महिलाओं ने की पूजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेहरी | उल्लास और उमंग के साथ मनाई जाने वाली होली पर हर जगह अलग-अलग परंपराएं देखने को मिलती हैं। बेहरी में भी वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन आज भी किया जा रहा है।

पूर्णिमा के दिन शाम काे पूरे गांव की महिलाएं सामूहिक रूप से होली का पूजन करती हैं, लेकिन पहली पूजा पटेल परिवार की महिला सदस्यों द्वारा ही की जाती है। इसके बाद ही गांव की अन्य महिलाएं पूजा करती हैं। इस बार भी परंपरा का निर्वहन किया गया। साथ ही गांव में हर घर से अपनी दहलीज के बाहर गोबर से बने कंडे रखे गए, जिसे गांव के मदनलाल व उनके परिवार द्वारा बागली मुख्य मार्ग पुलिया के समीप एकत्रित कर होली सजाई गई। शाम को गांव के पटेल परिवार के घर से ढोल के साथ महिला सदस्य पूजा की थाली व जलता दीपक लेकर होली पूजन के लिए गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली। इनके साथ हर घर से महिलाएं पूजा की थाली
व दीपक लेकर पूजन के लिए शामिल होती गई। इस दौरान हर घर से महिला सदस्य उपस्थित रही और सैकड़ाें महिलाअाें ने एक साथ पूजा-अर्चना की।
खबरें और भी हैं...