पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंग से सराबोर युवा डीजे की धुन पर थिरके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में रंग पंचमी पर शनिवार काे सुबह से ही युवाअाें की टोलियां होली खेलने में मशगूल दिखी। इस बार लोगों का रुझान हर्बल रंगों के प्रति जाता दिखा। गली-मोहल्लों में भी होली की धूम रही। चारों ओर गुलाल उड़ता नजर आया।

जिले में लागू धारा 144 व प्रशासन की सख्ती के कारण परंपरागत रूप से बाबा रामदेव ग्रुप द्वारा निकाली जाने वाली गेर भी ढोल से निकली। समापन गांधी चौक पर टेपा सम्मेलन के साथ हुआ। यहां देवेंद्र उपाध्याय, कवि राकेश नागौरी, इंद्रनारायण पंचोली, राजकुमार चावड़ा, उमेश गोस्वामी, सोमेश उपाध्याय, भादर जोधा, अर्पित वर्मा ने प्रस्तुति दी। सुभाष मार्ग स्थित बाबा रामदेव मंदिर के सामने युवाओं की टाेली ने जमकर होली खेली। इधर काेराेना वायरस के रोकथाम के उद्देश्य से प्रसिद्ध जटाशंकर तीर्थ पर कढ़ाव होली नहीं खेली गई। भगवान जटाशंकर व फलाहारी बाबा की चरण पादुका का रंगों व फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। यहां फलाहारी बाबा की परंपरानुसार फाग गीतों पर राधाकृष्ण के भजन गाए गए। महंत बद्रीदासजी महाराज के सान्निध्य में प्राकृतिक रंगों से होली के आनंद लिए गए।

लोहारदा : बच्चाें में रहा खासा उत्साह

नगर में रंग पंचमी उत्साह के साथ मनाई गई। युवा वर्ग के साथ ही बच्चाें में भी खासा उत्साह देखा गया। इधर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। शांति से त्याेहार मना।

नेवरी : युवाअाें ने लगाया अबीर-गुलाल: छोटे बच्चों में ज्यादा उत्साह देखा गया। सुबह से ही छोटे बच्चे एक-दूसरे को रंगने लगे थे। ढोल-बाजे के साथ युवाओं की टोली ने एक-दूसरे को सूखा रंग लगाया। व्यापारियाें ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। नेवरी पुलिस चौकी प्रभारी लोकेंद्र चौधरी ने गांव में भ्रमण करते रहे।


पीपरी : महिलाअाें ने घर-घर जाकर लगाया रंग

पीपरी सहित अासपास के गांवाें में लाेगाें ने जमकर हाेली खेली। बच्चे ताे सुबह से ही एक-दूसरे काे रंगना शुरू हाे गए थे। युवा वर्ग भी एक-दूसरे काे रंग लगाते नजर अाए। इसी तरह पीपरी में महिला इकाई ने गेर निकाली। घर-घर जाकर रंग लगाया।

उदयनगर : रंग लगाया फिर ली सेल्फी


कन्नौद : महिलाअाें व युवतियाें ने खेली हाेली


चापड़ा : पिकनिक मनाया और की मस्ती

सोनकच्छ में दमकल से बरसाई पानी की बाेछारें


नगर की अधिकांश सड़कें रंगों से पट गई थी। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी एक-दूसरे काे रंग लगाने में पीछे नहीं रही। बच्चों ने सुबह से ही पिचकारियों व गुब्बारों में लाल, पिले, हरे रंग भरकर राहगीरों व दोस्तों को रंगना शुरू कर दिया था। यह सिलसिला देर शाम तक चला। रंगों से परहेज करने वाले लोगों ने अपने परिवार व मित्रों के साथ खेतों व अन्य स्थानों पर जाकर पिकनिक मनाई। विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने बस स्टैंड से फागयात्रा निकाली।

उदयनगर में बच्चों से लेकर बड़ों एवं महिलाओं से लेकर पुरुषों तक सभी ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। पहले एक-दूसरे काे जमकर रंग लगाया फिर सेल्फी भी ली। मुख्य चौराहे पर युवाअाें व बच्चाें ने नाचगाना करते खूब माैज-मस्ती की।


नगर सहित ग्रामीण अंचल में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चे, महिलाएं, युवाओं, बुजुर्ग और युवतियां एक-दूसरे काे रंग लगाते नजर आए। सुबह से ही नगर में रंगों की बौछारों में अमीर से लेकर गरीब तक सभी सराबोर हाे रहे थे।

लाेगाें ने पानी की बचत करते हुए एक-दूसरे को सूखा रंग लगाया। अधिकांश लोग परिवार अाैर साथियों के साथ चंद्रकेश्वर, जैन तीर्थ शिवपुर, जटाशंकर, धाराजी, हनुमंतिया अादि धार्मिक एवं पिकनिक स्पॉट पहुंचे और पंचमी मनाई।
खबरें और भी हैं...