- Hindi News
- National
- Dhamnod News Mp News 10 Lakhs Received More Than 350 Applications For The Scholarship Test
10 लाख रु. की स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए 350 से अधिक आवेदन मिले
स्कालरशिप टेस्ट के द्वारा एडमिशन लेने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए लक्की ड्राॅॅ द्वारा एलईडी जीतने का अवसर
दैनिक भास्कर की मीडिया पार्टनरशिप के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल धामनोद में 22 मार्च को आयोजित होने वाले नवनीत स्कॉलरशिप टेस्ट को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखने को मिल रहा है। टेस्ट में धार, खरगोन, बड़वानी जिले के कक्षा नर्सरी से 11 वीं तक के बच्चे भाग लेंगे। जिसके लिए अभी तक 350 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं तथा यह संख्या लगातार बढ़ रही हैं। टेस्ट में मेधावी बच्चों के लिए कुल 10 लाख रु. की स्कॉलरशिप दी जाएगी। टेस्ट दोपहर 1 से 3 बजे तक होगा।
इस परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से टॉप रैंक वालों को स्कूल की अाेर से 50 प्रतिशत प्रथम वर्ष की फीस में छूट दी जाएगी। स्कालरशिप टेस्ट में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न जनरल नॅालेज, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान पर आधारित होंगे। प्रत्येक कक्षा के लिए प्रश्नपत्र अलग-अलग होंगे। नर्सरी व केजी के बच्चों के लिए स्पोर्टस प्रतियोगिता होगी। परीक्षा दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल महेश्वर रोड धामनोद में 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। स्कालरशिप टेस्ट द्वारा एडमिशन लेने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों के लिए लक्की ड्रा द्वारा एलईडी जीतने का मौका भी यहां मिलेगा। टेस्ट में शामिल होने के लिए फॉर्म भरकर दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में जमा किए जाएंगे, साथ ही वाट्सएप नंबर 6262900468 पर भी फाॅर्म भरकर भेज सकते हैं या स्कूल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते हैं।
स्कूल के डॉयरेक्टर विजय पारीक ने बताया कि टेस्ट के लिए दैनिक भास्कर में प्रकाशित किए जा रहे फाॅर्म की फोटोकापी भी मान्य की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को तय समय से आधा घंटा पूर्व स्कूल में पहुंचना अनिवार्य होगा। टेस्ट का माध्यम इंग्लिश रहेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 19 मार्च है। टेस्ट का उद्देश्य धार
जिले सहित खरगोन, बड़वानी
जिले के होनहार बच्चे भी इसका लाभ ले सकें।