- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News 137 Out Of 191 Geld 21 Out Of 22 Silver Medal Daughters
191 में से 137 गाेल्ड, 22 में से 21 सिल्वर मेडल बेटियों को
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समाराेह (2017-18 अाैर 2018-19 बैच के लिए) 23 मार्च को हाेगा। इसमें 191 छात्र-छात्राअाें काे गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इनमें से 137 गोल्ड मेडल छात्राअाें के होंगे। यूनिवर्सिटी ने जो सूची जारी की है, उसमें 54 गोल्ड मेडल ही छात्रों के नाम हैं। इतना ही नहीं, सिल्वर मेडल पाने में भी बेटियां बहुत ज्यादा आगे हैं। कुल 22 सिल्वर मेडल दिए जाना हैं। इनमें 21 मेडल बेटियां के नाम रहेंगे। महज एक छात्र काे सिल्वर मिल पाएगा। यानी, यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्स की मेरिट सूची में बेटियां बहुत अागे हैं। समारोह में कुलाधिपति लालजी टंडन और इसरो के पूर्व डायरेक्टर प्रो. एएस किरण कुमार अतिथि रहेंगे। देशभर में जॉब या बिजनेस कर रहे पूर्व छात्र भी शामिल होंगे।
ज्यादा आवेदन नहीं आए, पीएचडी उपाधि के लिए होगी ब्रांडिंग
समारोह में ही दी जाने वाली पीएचडी उपाधि के लिए ज्यादा आवेदन नहीं आए हैं। संख्या कम होने के कारण अब प्रबंधन इसकी ब्रांडिंग करेगा। जिन भी शोधार्थियों को सत्र 2017-18 और 2018-19 में पीएचडी उपाधि हासिल हुई और उन्होंने डिग्री नहीं ली है, वे आवेदन कर सकते हैं। 16 मार्च इसकी अंतिम तारीख है। लेट फीस के साथ 19 की शाम तक पता आवेदन होंगे।
एमबीबीएस की कृति को मिलेंगे आठ गोल्ड
2017-19 एमबीबीएस की छात्रा कृति जैन को आठ गोल्ड मेडल मिलेंगे। इतना ही नहीं, कृति को एक सिल्वर मेडल भी मिलेगा। 2018-19 के बीई के छात्र हिमांशु डुगर को चार गोल्ड मिलेंगे। कुछ छात्राएं ऐसी भी हैं, जिन्हें दो गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। हालांकि कुछ कोर्स ऐसे भी हैं, जिनमें यूनिवर्सिटी मेडल नहीं दे रही है। इससे छात्र-छात्राएं नाराज हैं।
आशंका... कोरोना के कारण समारोह निरस्त होने का संकट
आयोजन तक्षशिला परिसर स्थित ऑडिटोरियम में दोपहर तीन बजे से हाेगा। इसके लिए बुधवार को बैठक हुई। हालांकि काेराेना के कारण इसके निरस्त होने का संकट भी मंडरा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन उन निर्देशों के पालन का दावा कर रहा है, जो यूजीसी ने कोरोना को लेकर दिए हैं। प्रबंधन का कहना है कि जो गाइडलाइन सरकार ने जारी की है, उसके तहत हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
सत्र 2017-18
{कुल गोल्ड : 100
{छात्राओं को मिलेंगे : 74
{छात्रों को मिलेंगे : 26
{कुल सिल्वर : 12
{छात्राओं को मिलेंगे : 11
{छात्रों को मिलेंगे : 1
सत्र 2018-19
{कुल गोल्ड : 91
{छात्राओं को मिलेंगे : 63
{छात्रों को मिलेंगे : 28
{कुल सिल्वर : 10
{छात्राओं को मिलेंगे : 10