पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aliraj Pur News Mp News 14 Students Of The District Participated In Bharat Darshan Program

भारत दर्शन कार्यक्रम में जिले के 14 छात्र-छात्राएं हुए शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आलीराजपुर | भारत दर्शन कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावना छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय नेतृत्व विकास शिविर में भाग लिया। जिसमें सात बालक
और सात बालिकाओं का अलग-अलग विकासखंड से चयन किया गया था। राज्य स्तरीय
चयनित जिले से शिक्षिका प्रीतिका राठौर को दल प्रभारी के रूप में भेजा गया।

भोपाल में विभिन्न जिलों से आए 400 छात्रों को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली ले गए। वहां छात्रों ने स्वचलित रेलवे, नीर वाटर प्लान्ट, राष्ट्रपति भवन, मुगल गार्डन, म्जूजियम, इंडिया गेट, राजघाट, लाल किला संग्रहालय सहित अन्य स्थानाें का भ्रमण किया। भोपाल में छात्रों को अपने आगे की पढ़ाई के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम रखा गया।

अालीराजपुर. भारत दर्शन कार्यक्रम में जिले के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...