25 हजार रु. की 3 इन्वर्टर बैटरियां चाेरी
धार | एटीएम के पास लगी अलमारी से काेई अज्ञात बदमाश 25 हजार रुपए कीमत की तीन इन्वर्टर बैटरियां चुरा ले गया। मामले में फरियादी आशीष पिता मोहनलाल शर्मा (32) निवासी गवली पलासिया इंदाैर ने रिपाेर्ट दर्ज कराई है कि वह एक एजेन्सी में मैनेजर है। यहां इंडिया वन एटीएम के पास वाली अलमारी में से काेई अज्ञात व्यक्ति बुधवार की रात में 3 बैटरी इन्वर्टर की चुरा ले गया है। पीथमपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बैटरियाें की कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है।