माॅब लिंचिंग मामले में 41वां अाराेपी गिरफ्त में
मॉब लिंचिंग
सभ्य (?) समाज कीअक्ल परपत्थर...
धार | मनावर क्षेत्र के बाेरलाय में हुई माॅब लिंचिंग की घटना में शामिल अाराेपियाें काे पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुवार सुबह 8 बजे ग्राम टेमरिया से आरोपी दीपक पिता गप्पू सिसौदिया (15) को उसके निवास गांव से गिरफ्तार किया है। गाैरतलब है कि यह अाराेपी भी किसानाें पर पत्थर अाैर लाठियाें से हमले में शामिल था।
इसकी पहचान भी वीडियाे के अाधार पर की गई। तिरला थाना प्रभारी एसएस नागर का कहना है कि अब तक माॅब लिंचिंग प्रकरण में कुल 41 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।