- Hindi News
- National
- Sardarpur News Mp News 5 Tehsils Will Get Water From Maan Dame Drinking Water Scheme
मान डेम पेयजल याेजना से 5 तहसीलाें काे मिलेगा पानी
मुख्यमंत्री कमलनाथ की पानी का अधिकार योजना में सरदारपुर क्षेत्र में दाे बड़ी याेजनाअाें की स्वीकृति दी है। इसमें राजोद समूह जल पेयजल योजना में 15 ग्राम पंचायतों के सभी 132 ग्राम, मजरे एवं फलियों को शामिल किया है। इसकी लागत 112.80 करोड़ है। इस योजना में बदनावर के भी 38 ग्रामों को शामिल किया है। वहीं मान डेम समूह जल पेयजल योजना से सरदारपुर तहसील के 30 ग्रामों को शामिल किया है। मान डेम योजना में सरदारपुर तहसील के साथ ही धार, गंधवानी एवं कुक्षी के 134 ग्राम सहित कुल 164 ग्रामों को शामिल किया है। जिसकी लागत 257.67 करोड़ है। वहीं मनावर, धरमपुरी एवं कुक्षी में 240.86 करोड़ की लागत से नर्मदा लोवर समूह जल योजना की भी स्वीकृति मिली है, जिसमे 116 गांव लाभांवित होंगे।
गौरतलब है कि सरदारपुर तहसील में पेयजल की किल्लत व परेशानी को देखते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने इसके लिए प्रयास किए थे। इसकी स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री सुखदेव पांसे का विधायक ग्रेवाल, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा, मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने स्वागत किया।
राजोद समूह जल योजना से ये गांव होंगे लाभांवित
इस योजना के तहत सरदारपुर के माही डेम से लाबरिया, बरमंडल, हनुमन्त्या, साजोद, संदला, सलवा, देवीखेड़ा, राजोद, निपावली, झिंझौटा, अकोलिया, आनंदखेड़ी, कचनारिया, वाक्यापाड़ा, बरखेड़ा, बसलई, ढोलगढ़, देवगढ़, गुलरीपाड़ा, इमलीपाड़ा, खेडीपाड़ा, खेरखेड़ा, किलोली, मोयाखेड़ा, मवड़ीपाड़ा, सारोठी, नंदलई, शंकरपुरा, नवापाड़ा, पटोलिया, राजघाटा, रामखेड़ा, रसान्या, रूणी, बीड़पाड़ा, काचरोटिया, रामपुरा, उमरेला, बोड़िया अादि अन्य गांवाें काे पानी मिलेगा। वहीं मान डेम समूह जल योजना से सुल्तानपुर, इड़रिया, डाडुर, राजपुरा, अमझेरा, चालनी, मिंडा, हातोद, मांगोद, बांदेड़ी, बोरखेड़ी, गोलपुरा, खरेली, पटलावदिया, खमालिया, बड़ाेदिया, बिछिया, भोपावर, इमलीपुरा, नयापुरा, भीलखेड़ी, केशरपुरा, पोशिया, ताराघाटी अादि गांवाें में पानी मिलेगा।
स्वीकृति पर सरदारपुर, मनावर व धरमपुरी विधायक ने सीएम व मंत्री का स्वागत किया।