पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarpur News Mp News 50 Couples At The Tejaji Temple Offered Mass Sacrifice In The Yagna

तेजाजी मंदिर में 50 जोड़ाें ने यज्ञ में सामूहिक आहुति दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के नेतृत्व में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी योजना का अायाेजन किया जा रहा है। इसके तहत गायत्री परिवार शाखा राजोद -साजोद द्वारा संकल्प लिया है कि माह की प्रत्येक पूर्णिमा पर निश्चित एक गांव में यज्ञ के माध्यम से पुंसवन संस्कार (गर्भ पूजन) कराए जाए। इसी कड़ी में विगत माह क्रमशः उगमनावास-राजोद, साजोद व रानीखेड़ी में आयोजन किया। इस माह की पूर्णिमा को राजाेद के गांधी चौक स्थित सत्यवीर तेजाजी मंदिर में अायाेजन किया। इसमें 50 जोड़ाें ने मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुति दी।

गायत्री परिवार का कहना है इस यज्ञ का लाभ अधिक से अधिक माता बहनों को मिले। जिससे आने वाली भावी पीढ़ी संस्कारवान बने। इसीलिए यह अायाेजन गांव-गांव व घर-घर किया जा रहा है। आसपास के गांव शंकरपुरा, हनुमत्या, नंदलाई, आनंदखेड़ी, रामखेड़ा, खेरखेड़ा आदि गांवों की महिलाएं संस्कार में शामिल हुईं।

इधर जेल में 108 कुंडीय महायज्ञ कराया, कलश यात्रा भी निकाली

सरदारपुर | गायत्री शक्तिपीठ परिवार सरदारपुर के जीपी शर्मा के सान्निध्य में भोपाल सेंट्रल जेल में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री यज्ञ के पहले कलश यात्रा निकाली गई। युवा प्रकोष्ठ गायत्री शक्तिपीठ की मौजूदगी में कैदियों ने यज्ञ में शामिल होकर आहुतियां डाली। कैदियों ने गायत्री जाप भी किया जा रहा है। जेल अधीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कैदियों द्वारा किए जा रहे गायत्री मंत्र जाप से इनके विचार शैली बदली है, व्यवहार भी सुधरा है।

राजाेद. गांधी चौक में हुए यज्ञ में आहुति देते जाेड़े।
खबरें और भी हैं...