- Hindi News
- National
- Badnawar News Mp News 564 Lakhs Deposited In The Account Of The Employee In Place Of The Firm Payment Expenses Incurred Instead Of Bringing Amount Case Filed
फर्म की जगह कर्मचारी के खाते में हाे गया 5.64 लाख रु. का भुगतान, राशि लाैटाने की बजाय कर दी खर्च, केस दर्ज
ग्राम बोराली में स्थित ओएसिस डिस्टलरी लिमिटेड शराब फैक्टरी के लेखापाल विवेक अड़वालकर ने पुलिस थाने में आवेदन देकर फैक्टरी कर्मचारी पूनमचंद पिता शोभाराम मकवाना निवासी दत्तीगारा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें बताया ग्राम बोराली में स्थित फैक्टरी के मुख्यालय मेट्रो टावर विजय नगर इंदाैर स्थित कार्यालय से प्रतिदिन ऑनलाइन राशि का भुगतान किया जाता है। 1 जनवरी 2020 को पूनमचंद के खाता 60041 0110000130 नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा दत्तीगारा के खाते मेंं 5 लाख 64 हजार 750 का भुगतान गलती से हो गया था। यह भुगतान फर्म पूनमचंद कन्हैयालाल अग्रवाल ओझार जिला बड़वानी के खाते में जमा किया जाना था।
लेखापाल ने बताया जिसके खाते में राशि जमा हुई वह कई वर्षों से बोराली फैक्टरी में काम करता है। मासिक वेतन कंपनी के कर्मचारियों के साथ पूनमचंद के खाते में इंदौर से प्रतिमाह जमा किया जाता है। राशि का भुगतान बड़वानी फर्म के खाते में नहीं अाने की सूचना पर जब बैंक स्टेटमेंट निकाला ताे गड़बड़ी का पता चला। राशि कंपनी में कार्यरत कर्मचारी पूनमचंद के खाते में जमा होने की सूचना पर जब पूनमचंद से राशि के बारे में चर्चा की गई तो उसके द्वारा जमा नहीं होना बताया। जब पासबुक में इंट्री करवाने का कहा तो पासबुक गुम होना बताया गया। बैंक खाते का स्टेटमेंट लाने से भी मना कर दिया। नर्मदा ग्रामीण बैंक में कंपनी के अधिकृृत कर्मचारियों ने जाकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला 50-50 हजार रु. करके एटीएम कार्ड से स्वयं ने 5 लाख रु. निकाल लिए। इसके बाद खाते में महज 23 हजार रु. बचे थे। पूनमचंद से जब राशि का भुगतान करने का कहा गया तो मना कर विवाद करने लगा। अावेदन की जांच के बाद सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश दुबे ने विभिन्न धाराओं में पूनमचंद के खिलाफ केस दर्ज किया है।