- Hindi News
- National
- Manawar News Mp News 6800 Rupees After Taking Action Against The Businessmen Who Garbage In Front Of Shops Invoice Charged
दुकानाें के सामने गंदगी करने वाले व्यापारियाें पर कार्रवाई कर 6800 रु. का चालान वसूला
व्यापारियाें को दुकान के बाहर नालियों में कचरा नहीं डालने व गंदगी नहीं करने की हिदायत दी
नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने शुक्रवार काे नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर की स्वच्छता के संबंध में नागरिकों से चर्चा की गई। नालियों व सड़क पर कचरा फेंकने वालों एवं दुकानों के सामने गंदगी करने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई कर 6800 रु. का चालान वसूला। व्यापारियाें को दुकान के बाहर नालियों में कचरा नहीं डालने व गंदगी नहीं करने की हिदायत दी। यदि कोई दुकानदार अथवा नागरिक सड़क, नालियों, दुकान के सामने कचरा डालते व गंदगी करते पाया जाता है ताे चालानी कार्रवाई की चेतावनी दी। जाटव ने नगर के भ्रमण के दौरान बस स्टैंड पर अतिक्रमण भी तत्काल हटवाया। नपा के सुदामा चौहान, ऋतुराज साकले, चंचल सेनानी, नानुराम पाटीदार, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल रेवाल, श्याम आदीवाल आदि माैजूद थे।
मनावर. नपा सीएमअाे ने बस स्टैंड से हटवाया अतिक्रमण।